स्कूल के खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के बाद खाता फ्रीज़
स्कूल के खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के बाद खाता फ्रीज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: सेक्टर-115 स्थित रेडियन्ट एकेडमी जूनियर हाईस्कूल का बैंक खाता संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिलने के बाद साइबर क्राइम विभाग ने फ्रीज कर दिया है। खाता बंद होने से स्कूल में पढ़ने वाले करीब 1200 बच्चों की फीस जमा करने में भारी दिक्कत आ रही है। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि बैंक से लेकर साइबर थाने और पुलिस अफसरों के चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
स्कूल प्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा के अनुसार, सेक्टर-51 स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में विद्यालय का खाता है, जिसमें छात्रों की फीस जमा होती है। अक्टूबर 2025 में ऑडिट के दौरान दो संदिग्ध ट्रांजैक्शन (₹2,000 और ₹1,800) सामने आए। इन पर आईफोरसी ( I4C ) का रिमार्क था। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि साइबर क्राइम विभाग के निर्देश पर खाते पर लीन लगा दिया गया है। प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने 9 अक्टूबर 2025 को ईमेल और 15 नवंबर को यूपी साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।