पत्नी पर करता था शक, चुन्नी से गला घोंट की हत्या, पकड़ा गया

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, भोंडसी

पत्नी पर शक के चलते उसकी हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए पत्नी की मौत पेट दर्द के कारण होने की बात कही। हालांकि, पुलिस की जांच और गले पर बने निशानों ने आरोपी के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात भोंडसी पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि शालू नाम की एक महिला को उसका पति हेमंत लेकर आया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। पूछताछ में आरोपी हेमंत ने कहा कि शालू की मौत अचानक पेट दर्द के कारण हुई। लेकिन जब शव का निरीक्षण किया तो गले पर निशान थे। इस पर शालू के मायके में संपर्क किया। शालू के पिता ने बताया कि बेटी की शादी 2025 में बुलंदशहर के हेमंत से हुई थी। दोनों बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के पास एक खेत में मजदूरी करते थे और वहीं रहते थे। रात करीब 12:30 बजे हेमंत ने ससुर को कॉल कर कहा कि शालू के पेट में तेज दर्द है और वह बेहोश हो गई है। कुछ ही देर बाद दोबारा फोन कर मौत की खबर दी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। मंगलवार में आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी रंजिश में रविवार रात चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और पेट दर्द की झूठी कहानी गढ़ी।