n NBT न्यूज, पटौदी: हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने 43 सदस्यीय पहली कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा अन्य महिला कार्यकर्ताओं को सलाहकार समिति और राष्ट्रीय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पर्ल चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने अपनी मोहर लगा दी है। सुधा भारद्वाज, पराग शर्मा व मनीषा सांगवान को सलाहकार समिति में रखा गया है, जबकि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय पदाधिकारियों में सुनीता सहरावत, डॉ. साक्षी चौधरी, दीपिका यादव, शालिका खुराना व सुनीता वर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रजिया बानो, निर्मल बलहारा, डॉ. निर्मला चौधरी, नीलम बालियान, प्रियंका अग्रवाल समेत अन्य को शामिल किया गया है।