n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बजघेड़ा थाना पुलिस ने एक प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करने, जेसीबी से तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को पीड़ित ने थाना बजघेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने प्लॉट पर निर्माण करवा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने काम रुकवा कर लेबर को भगा दिया।
विरोध किया, तो गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर JCB ला प्लॉट की पक्की दीवार, मेन गेट और मिट्टी की दीवार को तोड़ दिया। जबरन कब्जा जमा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान दिनेश निवासी न्यू पालम विहार फेज-3, गुड़गांव व रविंद्र निवासी कांटी, महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि संबंधित प्लॉट की आधिकारिक रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के ही नाम पर है। आरोपी पुराने और अमान्य कागजातों के आधार पर प्लॉट पर अपना हक जता रहे थे।