n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पटौदी रोड पर करीब तीन महीने पहले हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक का पैर काटना पड़ा। फर्रुखनगर थाने में केस दर्ज हुआ है। दरअसल एटा के राजेश कुमार गुड़गांव में ट्रक चलाते हैं। 15 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे राजेश गाड़ी में CNG भरवाने जा रहे थे। पटौदी गोल चक्कर बाबड़ा बाकीपुर के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। राजेश केबिन में ही फंस गए थे। लंबे इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से मना कर दिया था। हालांकि, अब भाई बृजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई।