n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नगर निगम ने शहर में स्वच्छता और सीवरेज सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की ओर से आदेश जारी कर समिति को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति की अध्यक्षता अडिशनल निगम कमिश्नर वन मुख्यालय करेंगे। समिति में अडिशनल कमिश्नर मुख्यालय, जॉइंट कमिश्नर (स्वच्छ भारत मिशन), चीफ इंजीनियर और चीफ अकाउंट ऑफिसर को शामिल किया गया है। समिति राज्य सरकार और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार सफाईकर्मियों और सीवरमैन के अनुपात में स्वच्छता/सीवरेज सुपरवाइजरों की आवश्यकता का आकलन करेगी।