रेवाड़ी की पैरा ऐथलीट शर्मिला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
रेवाड़ी की पैरा ऐथलीट शर्मिला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n तरुण जैन, रेवाड़ी
जिले की होनहार पैरा ऐथलीट शर्मिला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला शॉटपुट की एफ-57 श्रेणी में 9.81 मीटर थ्रो के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी है।मुश्किलों से लड़ लिखी सफलता की दास्तान
शर्मिला को महज दो साल की उम्र में पोलियो हो गया था। शादी के बाद पति की प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का उन्होंने डटकर सामना किया। कभी हार नहीं मानी और दिव्यांग होते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। दो बेटियों की मां शर्मिला मूलरूप से महेन्द्रगढ़ के गांव छिछरौली की रहने वाली है। पहले पति से अलग होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद पति ने उन्हें अपने हुनर को तराशने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने अपने सपने को उड़ान दी। 39 वर्षीय शर्मिला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।