वैज्ञानिक सम्मेलन में लैब मैनेजमेंट पर की गई चर्चा
वैज्ञानिक सम्मेलन में लैब मैनेजमेंट पर की गई चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: बदलती स्वास्थ्य सेवाओं में पैथोलजी लैब की भूमिका और नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर असोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग पैथोलजिस्ट के राज्य स्तरीय वैज्ञानिक सम्मेलन में मंथन हुआ। देशभर से आए 110 से अधिक पैथोलजिस्ट और लैब संचालकों ने AI, लैब ऑटोमेशन, गुणवत्ता नियंत्रण, लैब मैनेजमेंट और स्वतंत्र लैब के भविष्य पर चर्चा की। आयोजन सचिव व संयोजक डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि पैथोलजिस्ट्स को आधुनिक तकनीकों, प्रभावी नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन को भी अपनाना होगा। विशेषज्ञों ने बताया कि AI और ऑटोमेशन के बढ़ते उपयोग के बावजूद जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने में विशेषज्ञ पैथोलजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।