n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) के अगले चरण की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में सोहना, पटौदी, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की ट्रेनिंग हुई। अधिकारियों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन, दावा-आपत्ति, दस्तावेजों की जांच और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया समझाई गई। पटौदी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी दिनेश लुहाच व बादशाहपुर के ERO संजीव सिंगला मौजूद रहे। 31 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक लोग नाम जुड़वाने, गलती ठीक कराने या नाम हटवाने के आवेदन कर सकेंगे।