बच्चों में डायरिया के मामले बढ़े, हाईजीन का रखें ध्यान

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT न्यूज, गुड़गांव : बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल की चाइल्ड ओपीडी में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टर्स के अनुसार, ओपीडी में आ रहे 25 फीसदी केस डायरिया के हैं। इसके अलावा वायरल हेपेटाइटिस के मामले भी सामने आ रहे हैं।

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश मेहता के अनुसार, बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। दूषित पानी, खुले में बिकने वाला खाना, बासी खाद्य पदार्थ और हाथों की साफ-सफाई में लापरवाही डायरिया के प्रमुख कारण हैं। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।