दिल्ली के ट्रैफिक का दबाव बढ़ा रहा गुड़गांव का जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
Surender.singh @Timesofindia.com

n गुड़गांव: राजधानी दिल्ली का ट्रैफिक गुड़गांव का जाम बढ़ा रहा है। शहर में एक निजी कंपनी की तरफ से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। जाम के एक नहीं चार कारण हैं। दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर मर्ज होने वाले ट्रैफिक के अलावा महिपालपुर फ्लाईओवर व चौक पर हैवी ट्रैफिक गुड़गांव की ओर बैक मार रहा है। रजौकरी फ्लाईओवर से पहले हैवी ट्रैफिक और कैब की पार्किंग सरहौल बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा रही है। गुड़गांव-दिल्ली के सरहौल बॉर्डर पर हर दिन साढ़े तीन लाख से अधिक वाहनों की मूवमेंट है। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इसके लिए जल्द ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक प्लान पर काम किया जाएगा।