भाजपा का संत ‘रविदास संकल्प अभियान’ आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को वाराणसी में ‘संत रविदास संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे। संत रविदास के जन्मस्थल क्षीर गोवर्धनपुर गांव से पूरे देश और प्रदेश के हर जिले के लिए कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा।