पीयूष मोर्डिया को मिली प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान
पीयूष मोर्डिया को मिली प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: IPS अफसरों के तबादलों में एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध एसपी अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्लू का जिम्मा सौंपा गया है।
इन्हें भी नई जिम्मेदारीभगवान एस श्रीवास्तव को एडीजी अभिसूचना से एडीजी तकनीकी सेवाएं, मोहित गुप्ता को सचिव गृह, शासन से आईजी ईओडब्लू, विनोद कुमार सिंह को आईजी भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आईजी विशेष जांच बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीसी मुरादाबाद, आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव गृह-शासन और आनंद कुमार को पुलिस मुख्यालय में एसपी शिकायत प्रकोष्ठ पद पर तैनाती दी गई है।