nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: नर्सिंग कॉलेजों में जीएनएम और एएनएम के प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। उप्र स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने इसके लिए सभी प्रबंधकों और प्रिंसिपलों को पत्र भेजे हैं। सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 से 9 अक्टूबर तक होंगी। इससे पहले कॉलेजों को सीसीटीवी कनेक्टिविटी और लाइव स्क्रीनिंग के इंतजाम करने होंगे। परीक्षा के दौरान कॉलेजों में दूसरे संस्थान के परीक्षक भी तैनात किए जाएंगे।