अगस्त में बिजली बिल 2.92% कम आएगा। UPPCL ने ईंधन अधिभार घटाने का आदेश मंगलवार को जारी किया। इससे पहले जुलाई में भी 4.43% कम बिल वसूला गया था।UPPCL ने इस साल जून में बिजली बिल में 10% अतिरिक्त वसूली की थी। इसके बाद नियामक आयोग ने बकाया रकम ईंधन अधिभार में न जोड़ने और केवल वास्तविक खर्च पर बिल बनाने के निर्देश दिए थे। इस आधार पर जुलाई में 4.43% कम बिल आया था। इसी कड़ी में अगस्त में 2.92% कम बिल आएगा।