साइबर ठगों को 30 हज़ार रुपये में बेचा दिया था बैंक अकाउंट, आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
30
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी में अपराधियों को 30 हजार रुपये में बैंक खाता बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू शेखावत राजस्थान के झुंझुनूं का है। फिलहाल आरोपी जयपुर में रह रहा था।
मामले का खुलासा 26 जून 2024 को उस समय हुआ जब एक पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने उसे इंवेस्टमेंट में भारी मुनाफे का लालच देकर 53 लाख 63 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साइबर क्राइम थाने के एसआई दीपांकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए जयपुर में दबिश देकर आरोपी सोनू शेखावत को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से एक बड़ा हिस्सा एक फर्म के नाम से बने बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ था। यह खाता आरोपी सोनू शेखावत ने खुलवाया था और महज 30 हजार रुपये के लालच में साइबर अपराधियों को सौंप दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों तक भी जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।