पूर्व MLA पवन पांडे की सज़ा पर रोक की अर्ज़ी खारिज

नवभारतटाइम्स.कॉम
mla
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: जानलेवा हमले के 36 साल पुराने मामले में अम्बेडकरनगर के विशेष न्यायाधीश ने जनवरी 2025 में पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय को 7 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह सजा स्थगित करने की अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में घायल पक्ष ने आपराधिक पुनरीक्षण दायर कर सजा बढ़ाकर आजीवन कारावास करने की मांग की है। जस्टिस आरएस चौहान और जस्टिस आरएमएन मिश्रा की बेंच ने इनके अंतिम निस्तारण के लिए 19 अगस्त की तारीख तय की।