10वीं और 12वीं पास बेच रहे MTP किट, 8 दिन में 3 केस

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 12 mtp 8 3
Akhil.Saxena1

@timesofindia.com
n गुड़गांव: जिले में बिना डॉक्टर के पर्चे और सलाह के अवैध रूप से MTP (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) किट बेचने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ दिन में ऐसे तीन बड़े मामलों का पर्दाफाश हो चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुकानों पर बैठकर महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ये 'नकली डॉक्टर' महज 10वीं और 12वीं पास हैं, जो 800 से 1200 रुपये की खातिर धड़ल्ले से गर्भपात की दवाएं बेच रहे हैं। अब तक सामने आए मामलों से साफ हुआ है कि आरोपी किराए के फार्मेसी लाइसेंस लेकर या मेडिकल स्टोर मालिकों की शह पर दुकान चला रहे थे। न तो इनके पास कोई मेडिकल डिग्री है और न ही कोई अनुभव। इसके बावजूद ये न केवल MTP किट बेच रहे थे, बल्कि गर्भवती महिलाओं को दवा खाने के तरीके बताकर उनका फर्जी इलाज भी कर रहे थे।