डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजीपुर के मुंशी पुलिया इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार हसन की मौत हो गई। उसका फुफेरा भाई अयान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। अयान का इलाज चल रहा है।

bike collides with divider 18 year old youth dies brother critically injured

nNBT न्यूज, गुडंबा : गाजीपुर स्थित मुंशी पुलिया सेक्टर 19 इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कल्याणपुर निवासी हसन (18) पुत्र मोहम्मद इरफान व उसका फुफेरा भाई अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अयान का इलाज गुडंबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।