बाइक के विवाद में भाइयों को बेरहमी से पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में बाइक खड़ी करने को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एक भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 मई की रात को हुई थी।

ghaziabad brothers brutally beaten in bike dispute attacked with heavy object on head condition serious

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

नगर कोतवाली क्षेत्र में कैला भट्टा स्थित मरकज मस्जिद के पास घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी। घटना 29 मई की रात की है। मामले में हारुन की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने 31 मई को नाजिम, शहजाद, रहीसुद्दीन, रहीसुद्दीन के दामाद अब्दुल और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायत में हारुन ने बताया कि उनका भाई आरिफ से नाजिम, शहजाद, रहीसुद्दीन और उसके दामाद अब्दुल व कुछ अन्य लोगों के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर बहस हो गई। छोटा भाई आसिफ ने मौके पर आकर बीच-बचाव कराया तो आरोपियों ने उनके दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। अब्दुल ने आसिफ के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारी जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आसिफ का संतोष अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरिफ का एमएमजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपियों ने उनके भाइयों को मारने की भी धमकी दी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।