n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा: नोएडा, ग्रेनो और यमुना अथॉरिटी में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया है। संयुक्त सचिव निर्मेष कुमार शुक्ल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
डिप्टी जीएम विजय कुमार रावल को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, सीनियर मैनेजर सतेन्द्र गिरि को यमुना अथॉरिटी, मैनेजर कुलदीप कुमार को नोएडा से ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, मैनेजर धर्मेन्द्र कुशवाहा को यूपीसीडा से नोएडा, बृजेश कश्यप को यूपीसीडा से नोएडा, मनीष लाल को बीडा से यमुना अथॉरिटी, सुषमा को नोएडा से बीडा झांसी, सीनियर मैनेजर राजीव कुमार को यूपीसीडा से ग्रेनो और मैनेजर फिरोज अहमद को यूपीसीडा से यमुना अथॉरिटी भेजा गया है। इसी तरह मैनेजर प्रेमचंद्र सेन को नोएडा से यूपीसीडा मुख्यालय कानपुर, ग्रेनो से नरोत्तम को नोएडा, योगेन्द्र पाल को बीडा झांसी, हेमंत कुमार सिंह को यूपीसीडा बरेली, नोएडा से मैनेजर अंकित राजपूत को यूपीसीडा कानपुर भेजा गया है।



