n NBT रिपोर्ट, मसूरी : थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में मजदूरी के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना 29 मई की रात की है। मामले में उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने साजन, अजय, बल्कू, आकाश और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि एक पक्ष के साजन, अजय, बल्कू और दूसरे पक्ष के आकाश, दीपक के बीच आपस में मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ। आकाश व बल्कू के चोट आई। महेंद्र के भी चोट आई।



