जिम में आग, ऊपरी मंजिल के PG में फंसे 15 लोग बचाए

नवभारतटाइम्स.कॉम

जेवरकस्बे में खुर्जा रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल के जिम में रविवार सुबह आग लग गई। आग लगने से मॉल की ऊपरी मंजिल पर बने पीजी में करीब 15 लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जिम में आग, ऊपरी मंजिल के PG में फंसे 15 लोग बचाए

n NBT न्यूज, जेवर

कस्बे की खुर्जा रोड पर स्थित शॉपिंग मॉल में बने एक जिम मे रविवार सुबह छह बजे अचानक आग लग गई। इससे उसकी ऊपरी मंजिल पर बने पीजी मे करीब 15 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रवीण चौधरी का कस्बे के खुर्जा रोड स्थित कोतवाली के सामने शॉपिंग मॉल मे दूसरी मंजिल पर एक जिम हैं। रविवार को जिम बंद रहता हैं। मॉल की तीसरी मंजिल पर एक पीजी हैं। इस पीजी में 15 लोग ठहरे हुए हैं। रविवार सुबह जिम मे आग लग गईं। आग लगने से धुआं पीजी में गया तो वहां सो रहे लोग जाग गए। उन्होंंने देखा कि धुआं दूसरी मंजिल से आ रहा है तो सीढ़ियों के रास्ते से बाहर निकलने लगे, तब तक आग ऊपर की सीढ़ियों तक पहुंच गई थी। इस पर पीजी मे फंसे लोगों ने शोर मचाया। आग तेजी से फैल रही थी। आग से निकलने वाला धुआं इमारत की तीसरी मंजिल पर बने पीजी में घुस गया। इससे वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा। उस समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने पीजी मे फंसे लोगों को धैर्य रखने को कहा और बचाव अभियान में जुट गए। बताया जा रहा हैं कि आग जिम में लगे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी।