युवक के सिर पर कड़े से किया वार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मसूरी के मिशलगढ़ी में शीबू खां के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने सिर पर कड़े से वार किया जिससे गंभीर चोट आई। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना 29 मई की रात को हुई। शीबू खां ने मसूरी थाने में लक्की व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

mussoorie youth attacked with a bangle on the head in mishalgarh threatened with death

n NBT रिपोर्ट, मसूरी : मसूरी क्षेत्र के मिशलगढ़ी में शीबू खां के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने सिर पर कड़े से हमला कर दिया जिससे उनके सिर में काफी चोट आई है। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना 29 मई की रात की है। आरोप लक्की व दो अन्य पर है। मामले में शीबू खां ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।