141 रनों से जीते रॉयल स्ट्राइकर्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेड एपल हॉट वेदर टी20 क्रिकेट कप में रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को 141 रनों से करारी शिकस्त दी। रॉयल स्ट्राइकर्स ने अपरांत के शतक की बदौलत 312 रन बनाए। जवाब में आरएससीसी 171 रन पर ढेर हो गई। प्रयाग चौधरी ने चार विकेट लिए। यह मैच रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।

royal strikers dominant victory defeated rscc by 141 runs aprants century

nNBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशनः रेड एपल हॉट वेदर टी20 क्रिकेट कप में रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी पर 141 रनों से जीत प्राप्त की। रॉयल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरएससीसी 171 रनों पर ही आउट हो गई। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मैन ऑफ द मैच अपरांत की शतकीय पारी की मदद से 300 का स्कोर पार किया। रवि कुमार ने नाबाद 87 रन व राकेश रविश ने 52 रन ठौंके। 313 रन के लक्ष्य के जवाब में आरएससीसी 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाया। संदीप शर्मा ने 52 व शांतुन चौधरी ने 32 रन का योगदान दिया। प्रयाग चौधरी ने 4 व राहुल शर्मा ने 2 विकेट लिए।

रेकमेंडेड खबरें