सोशल मीडिया पर तांत्रिक के चक्कर में महिला ने गंवाए रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में एक महिला सोशल मीडिया पर कृष्णा तांत्रिक के झांसे में आ गई। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र से समस्या दूर करने का दावा किया। उसने महिला से 10 लाख रुपये मांगे। महिला के मना करने पर आरोपी ने डराया। महिला ने खाते में 18,500 रुपये होने की जानकारी दी। आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर पूरी राशि ट्रांसफर करवा ली।

woman falls prey to tantrics deception loses thousands on social media

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद: सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए ठगी करने वाले साइबर अपराधियों ने अब अंधविश्वास को नया हथियार बना लिया है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित फेरस सिटी (फेज-2) निवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर कृष्णा तांत्रिक नामक पेज के संपर्क में आई। कथित तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र से समस्या दूर करने का दावा करते हुए 10 लाख मांगे, 50% एडवांस जमा कराने का दबाव बनाया। महिला के मना करने पर आरोपी कॉल कर डराया। महिला द्वारा खाते में 18,500 रुपये होने की जानकारी देने पर आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर पूरी राशि ट्रांसफर करवा ली।