n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: पीजीआई इलाके में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में शूटर तेलीबाग इलाके में भी दिखे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
पीजीआई स्थित वृंदावन योजना में कालिंदी पार्क के पास प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की बुधवार दोपहर नकाबपोश शूटर ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शूटर पास में ही मौजूद बाइक सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया था। शूटर के साथी ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक तेलीबाग इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई है। शूटर उसमें दिखे हैं।



