दरोगा पर 50 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

बालागंज चौकी के दरोगा कुलदीप तिवारी पर पचास हजार रुपये घूस मांगने का आरोप है। मारपीट के एक मामले में नाम हटाने के लिए यह घूस मांगी गई। भाकियू ने ठाकुरगंज थाने में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। थाना प्रभारी ने नाम हटाने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sub inspector accused of demanding 50 thousand bribe bhartiya kisan union protests

n NBT न्यूज, लखनऊ: मारपीट के मुकदमे में नामजद आरोपित का नाम हटाने के लिए बालागंज चौकी में तैनात दरोगा कुलदीप तिवारी पर पचास हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर भाकियू ने रविवार को ठाकुरगंज थाने में प्रदर्शन किया। भाकियू के नेता दिनेश यादव, सचिन यादव व अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को ठाकुरगंज थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी दिनेश यादव ने बताया कि थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने एप्लीकेशन लेकर मुकदमे में फर्जी तरह से फंसाए गए शख्स का नाम हटाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद मामला शांत हुआ। डीसीपी पश्चिम, कमलेश दीक्षित ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में उसका पति शामिल था, इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।