तिगांव रोड पर सड़क धंसने से 15 फुट गहरा गड्ढा हुआ

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के तिगांव रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर-3 में सड़क अचानक धंस गई है। इससे करीब 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। यह सड़क तिगांव-खाटू श्याम रोड के नाम से जानी जाती है। हजारों वाहन प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। गड्ढे की गहराई लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने खुद बैरिकेडिंग की है।

15 foot deep pit on tigon road panic ensues due to road subsidence

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद: सेक्टर-3 स्थित सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास तिगांव रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिससे करीब 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। यह मार्ग तिगांव-खाटू श्याम रोड के नाम से भी जाना जाता है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लोगों के अनुसार गड्ढे की गहराई लगातार बढ़ती नजर आ रही है, जिससे सड़क का शेष हिस्सा भी कमजोर हो सकता है। हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने खुद गड्ढे के चारों ओर अस्थायी बेरिकेडिंग कर दी है। साथ ही वाहन चालकों और राहगीरों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है।