n NBT न्यूज, गुड़गांव: द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या अब दूर होने जा रही है। महानगर विकास प्राधिकरण ( GMDA ) ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनी सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों और निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने दिसंबर में जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा को ज्ञापन सौंप सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कई हिस्सों में रोशनी नहीं होने से रात के समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संस्थापक राकेश राणा बजघेड़ा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगने से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।


