बीके अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों ने की हड़ताल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। उन्होंने स्टाफ की कमी और सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।

bk hospital nursing staff strike partial impact on health services indefinite strike warning

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके सिविल अस्पताल में बुधवार को नर्सिंग स्टाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चली गईं। हड़ताल के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से नर्सों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर आंशिक असर देखने को मिला।