द्वारका एक्सप्रेसवे पर विकसित किया जाएगा हरित कॉरिडोर

नवभारतटाइम्स.कॉम

द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3 किलोमीटर लंबा हरित कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है। इसमें सड़क किनारे पेड़ लगाए जाएंगे, ग्रीन बेल्ट विकसित होगी और साइकिल व वॉकिंग ट्रैक बनेंगे। इससे एक्सप्रेसवे ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर बनेगा। निवासियों ने इस अभियान में सहयोग की इच्छा जताई है। यह गुरुग्राम के विकास में हरियाली को बढ़ावा देगा।

dwarka expressway to become green corridor demand for 3 km long green belt cycle track and plantation

n NBT न्यूज, सेक्टर-102: द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट असोसिएशन (DXPGDA) ने बुधवार को पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख सेक्टर-102 से 102ए तक प्रस्तावित शीतला माता अस्पताल और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र तक 3 किमी लंबे हरित कॉरिडोर के विकास की मांग की है। सड़क किनारे पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, साइकल और वॉकिंग ट्रैक बनाने की बात कही गई है, जिससे एक्सप्रेसवे को ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा सके।

DXPGDA ने सेक्टर-102A के मास्टर प्लान में शामिल करीब 100 एकड़ खुले क्षेत्र और एक्सप्रेसवे के आसपास उपलब्ध सार्वजनिक जमीन को भी जोड़ने का सुझाव दिया है। द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव का सबसे तेजी से विकसित होता इलाका बन चुका है। लेकिन इसी रफ्तार के बीच हरियाली पीछे छूटती दिख रही है। डिप्टी कन्वीनर सुनील सरीन ने कहा कि निवासी इस अभियान में भागीदारी और पौधों के रखरखाव के लिए भी तैयार हैं।