पंचकूला में जीते मेडल, अब नैशनल के बनेंगे धुरंधर

नवभारतटाइम्स.कॉम

पंचकूला में हुई सीनियर हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कई खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इन विजेता खिलाड़ियों का चयन अब मणिपुर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 जून तक आयोजित होगी।

taekwondo players shine in panchkula won medals in haryana state championship now set to compete in nationals

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : पंचकूला में संपन्न हुई सीनियर हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। फरीदाबाद पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। ताइक्वांडो फरीदाबाद असोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीनियर कैटेगिरी में तनिष्का ने गोल्ड मेडल जीता। मंवेंद्रा ने भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी पाई। इनके अलावा भव्या सेंगर और राजकुमार ने गोल्ड मेडल जीते। एक अन्य इवेंट में दिनेश और ममता ने भी गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम में प्रिया और कनिका ने गोल्ड मेडल जीता। इनके अलावा दिव्यांश शर्मा और दिनेश ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हिमांशी ने भी सिल्वर मेडल जीता। पियुष रावत और वरुण कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इनके अलावा यूथ कैटीगरी में गौरी और मुकेश ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि भूमिका ने सिल्वर मेडल जीता। वंशिका यादव ने सिल्वर मेडल जीता। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का मणिपुर में होने वाली नैशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप 11 से 14 जून तक होनी है।