हाईवे प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

कैबिनेट ने बिहार में NH-31 और NH-231 को अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों में आवागमन सुगम होगा। तेलंगाना में भी 190 किलोमीटर के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। मध्य प्रदेश में दो हाईवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई है। ओडिशा में रामेश्वर-पारादीप हाईवे का निर्माण भी होगा।

cabinets big decision new highways to be built in bihar telangana mp and odisha development with crores of investment

कैबिनेट ने बिहार में NH- 31 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को अपग्रेड करने और NH- 231 को 4 लेन करने की मंजूरी दी। इस पर 3936.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वैष्णव ने बताया कि इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इसके तहत पूर्णिया शहर के लिए 6.7 किलोमीटर का एक नया बाईपास बनाया जाएगा। तेलंगाना में भी 190 किलोमीटर के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई, जिन पर 7597.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत वाले दो हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए। कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर-पारादीप हाईवे बनाने को भी मंजूरी दी।