कुवैत एयरपोर्ट पर हमला,एक भारतीय की जान गई

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन हमले से हड़कंप मच गया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई और 63 लोग घायल हुए हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान हुआ है। विमानों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। बहरीन ने भी मिसाइलें और ड्रोन गिराए हैं।

kuwait airport iran drone attack one indian dead 63 injured

n एएफपी/एपी, कुवैत सिटी

खाड़ी क्षेत्र में युद्धविराम फिर खतरे में है। कुवैत इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हुए ईरान के ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत हो गई। वहीं, 63 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। अप्रैल में लागू युद्धविराम के बाद से अब तक की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक है।

कुवैत सरकार ने कहा कि हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही रोकनी पड़ी। बहरीन की सेना ने कहा कि हमने भी तीन मिसाइलें और कई ड्रोन गिराए हैं।

भारत ने घटना पर िवरोध जताते हुए कहा है कि सभी पक्ष आबादी और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना तुरंत बंद करें।