पुलिस ने गोमती में कूदने जा रही मां-बेटी को बचाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

इंदिरानगर की रहने वाली कंचन रावत और उनकी बेटी एंजल ने गोमती नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। पति की मौत के बाद ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। हजरतगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने समय रहते मां-बेटी को बचा लिया।

mother daughter trying to jump into gomti saved by police allegations of harassment by in laws

nNBT न्यूज, लखनऊ : इंदिरानगर सेक्टर-9 निवासी कंचन रावत की शादी सेक्टर-11 निवासी अजीत से हुई थी। दंपति की एक बेटी एंजल है। कंचन के अनुसार पति अजीत सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्ष 2016 में उनका निधन हो गया। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल के लोगों का व्यवहार बदल गया। उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। गुजारे के लिए मिलने वाली पेंशन भी रुकवा दी। उनका कहना है कि पति की नौकरी से जुड़े लाभ और अन्य अधिकार भी छीनने का प्रयास किया गया। आए दिन होने वाले विवाद और उत्पीड़न के चलते वह काफी समय से तनाव में थीं। कंचन ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार इंदिरानगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली। परेशान होकर बुधवार रात वह बेटी के साथ समतामूलक चौराहे पहुंचीं। वहां गोमती में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद हजरतगंज थाने में तैनात एसआई अंकित बालियान, अमित कुमार और महिला एसआई शिवानी की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने महिला को रोका तो वह रेलिंग पर चढ़ने लगी। हालांकि पुलिस टीम ने बचा लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि इंदिरानगर पुलिस को देकर बुलाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद मां-बेटी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।