बदला लेने के लिए साथी ने की थी लूट

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के इटौंजा में विडियोग्राफी टीम से हुई लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रोहन शर्मा, रामानुज और विपिन मिश्रा के पास से लूटे गए कैमरे और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। रोहन अशोक की टीम में काम करता था और आर्थिक विवाद के चलते उसने यह वारदात की।

partner committed robbery of videography team for revenge three arrested

nNBT न्यूज, लखनऊ : इटौंजा में विडियोग्राफी टीम से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार रोहन शर्मा, रामानुज और विपिन मिश्रा के कब्जे से लूटे गए कैमरे, लेंस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि रोहन अशोक की टीम में काम करता था। संचालक अशोक से आर्थिक विवाद व मनमुटाव के कारण नाराज था। उसका कहना था कि काम के बदले उसे कम पैसे मिलते थे। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बर्थडे पार्टी की बुकिंग कर टीम को सूनसान इलाके में बुलाया और घटना को अंजाम दिया। लूट की योजना घटना से चार दिन पहले तैयार की गई थी।