ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुर्सी रोड पर एक दुखद हादसा हुआ। एक ट्रक ने साइकल सवार महिला रामप्यारी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गुस्साए परिवारीजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रशासन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

nNBT न्यूज, लखनऊ : कुर्सी रोड पर बुधवार दोपहर हादसे में साइकल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने शव सड़क पर प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। प्रशासन और विधायक योगेश शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि महिंगवा के नुहरीपुरवा गांव निवासी मंशाराम अपनी पत्नी रामप्यारी (44) के साथ बुधवार सुबह साइकल से कुम्हरां गांव गए थे। दोपहर एक बजे दोनों घर लौट रहे थे। दौरान इटौंजा-कुर्सी मार्ग पर वीरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक (यूपी 23 टी 4548) ने साइकल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा, तभी ट्रक का पहिया रामप्यारी के सिर के ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।