साइबर ठगों को खाता देने में 3 आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी स्टॉक मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल थे। पुलिस ने चरखी दादरी और नजफगढ़ से आरोपियों को पकड़ा है।

3 accused arrested for providing accounts to cyber thugs 2 crore fraud revealed

n NBT रिपाेर्ट, गुड़गांव

साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस टीम ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी अंकित व संदीप चरखी दादरी और आरोपी सुमित कुमार नजफगढ़, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 29 मई को शिकायत मिली थी, पीड़ित ने बताया कि स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट से मुनाफे का झांसा दे उनसे करीब 2 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। इस पर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच करते हुए आरोपी अंकित और संदीप को चरखी दादरी और आरोपी सुमित को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 12 लाख 80 हजार रुपये आरोपी अंकित के खाते में ट्रांसफर हुए थे। अंकित और संदीप ने यह खाता 2 फीसदी कमीशन के लालच में सुमित को बेचा था। सुमित इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए कर रहा था। पुलिस सुमित से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह तक पहुंच सके।