कार्तिक, अप्रतिम को भारतीय वॉलिबॉल टीम में मिली जगह

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के दो छात्र कार्तिक सहरावत और अप्रतिम भदौरिया को भारतीय वॉलिबॉल टीम में चुना गया है। ये दोनों कक्षा 10 के छात्र हैं। इनका चयन रांची में ट्रायल के बाद हुआ है। ये खिलाड़ी 10 जुलाई से चीन में होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलिबॉल चैंपियनशिप यू-18 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

kartik and apratim selected for indian volleyball team will represent the country in world school championship

nNBT न्यूज, लखनऊ : गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के स्टूडेंट्स कार्तिक सहरावत और अप्रतिम भदौरिया का वॉलिबॉल भारतीय टीम में चयन हुआ है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। दीपेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 14 सदस्यीय खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

दीपेंद्र यादव ने बताया कि 10 जुलाई से चीन के सांगलू शहर में होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलिबॉल चैंपियनशिप यू-18 के मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ही खिलाड़ी कक्षा 10 के छात्र है। झारखंड के रांची में ट्रायल के माध्यम से कार्तिक और अप्रतिम का चयन हुआ है। स्पोर्ट्स कॉलेज के ये दोनों ही स्टूडेंट्स अब 14 सदस्यीय भारतीय वॉलिबॉल टीम के सदस्य होंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।