नोएडा के लोगों को मिली बड़ी सौगात : महेश शर्मा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडावासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। सेक्टर-33 के शिल्प हाट में नई सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इससे नोएडा एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

noida gets a big gift mahesh sharma inaugurates city bus service airport and metro connectivity to strengthen

NBT रिपोर्ट, नोएडा

सिटी बस सेवा शुभारंभ कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-33 के शिल्प हाट में हुआ। सांसद डॉ़ महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है। इसके माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क को मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक पर्यावरण अनुकूल और नागरिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस अवसर पर नोएडा शहर बीजेपी महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीईओ कृष्णा करुणेश, एसीईओ वंदना त्रिपाठी, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर, महाप्रबन्धक एसपी सिंह, महाप्रबन्धक एके अरोड़ा, महाप्रबन्धक आरपी आदि उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------