हर्ष के प्रदर्शन से स्पोर्ट्स कॉलेज 407 रन से जीता

नवभारतटाइम्स.कॉम

स्पोर्ट्स कॉलेज ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 407 रनों से हराया। कप्तान हर्ष यादव ने शानदार शतक जड़ा और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 454 रन बनाए। जवाब में यूनिटी क्रिकेट क्लब की टीम 47 रनों पर सिमट गई। हर्ष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

harshs stormy century and bowling lead sports college to historic 407 run victory

nNBT न्यूज, लखनऊ

स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर कप्तान हर्ष यादव की धमाकेदार शतकीय पारी और घातक गेंदबाजी के दम पर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 35 ओवर के खेल में 407 रन से शिकस्त दी।

सिराज खान की याद में यू-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉलेज ने सात विकेट पर 454 रन बनाए। हर्ष ने 131, प्रबल प्रताप प्रजापति 85 और ओम मिश्रा ने 72 रन जोड़े। जवाब में यूनिटी 23.1 ओवर में 47 रन पर ढेर हो गया। सत्यम सिंह ने पांच और प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष ने तीन विकेट झटके।