सड़क पार कर रहे बुज़ुर्ग को कुचला

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी के गांव चौकी नंबर 11 फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय निरंजन को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निरंजन गांव में सैलून चलाते थे। वे अपने बेटे के साथ बहरोड़ से लौट रहे थे।

rewari elderly crushed by dumper near flyover dies on the spot

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : गांव चौकी नंबर 11 फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचल दिया। शिकायतकर्ता हंसराज ने बताया कि वे गांव बटौड़ी में रहते हैं। उनके पिता निरंजन (60) गांव में ही सैलून चलाते थे। गुरुवार को वह पिता के साथ बहरोड़ गए थे। वापसी में जब वे चौकी नंबर 11 फ्लाईओवर के पास बस से उतरे तो सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने उनके पिता को चपेट में ले लिया, उनकी मौत हो गई।