nNBT न्यूज, लखनऊ : सेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे डॉक्टर्स क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन के दूसरे दिन सनआई साइट सेवर्स , टेंडर पाम रोबॉटिक रेंजर्स , केजीएमयू लीजेंड्स और कार्डियक क्रूसेडर्स मैक्स हॉस्पिटल ने जीत हासिल की।
एचआईएमएस होलिस्टिक हिटर्स के सात विकेट पर 89 रन के खिलाफ टेंडर पाम ने 8.3 ओवर में 93 रन बनाकर तीन विकेट, सनआई साइट सेवर्स ने 125 रन बनाते हुए वेलसन लाइफ सेवर के खिलाफ 22 रन से जीत हासिल की। वहीं, एसजीपीजीआई सुपर मास्टर्स के 113 रन के खिलाफ केजीएमयू लीजेंड्स ने 8.4 ओवर में 115 रन बनाते हुए चार विकेट से मुकाबला जीता। एक अन्य मुकाबले में, कार्डियक क्रूसेडर्स मैक्स हॉस्पिटल को वेलनेस वॉरियर्स के खिलाफ वॉकओवर से जीत मिली।


