शहर में उतरीं सिटी बसें, प्रदूषण मुक्त सफर की शुरुआत

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सिटी बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ किया। इन बसों से नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा आसान होगी। यमुना सिटी में तीन हाइड्रोजन बसों का संचालन भी शुरू हुआ है। यह उत्तर प्रदेश में प्रदूषण मुक्त सफर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

pollution free travel begins in noida greater noida cm yogi flags off city buses

n NBT रिपोर्ट, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में सिटी बस सेवा शुरू कर दी। साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। इन बसों के जरिये नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने की सुविधा लोगों को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में 11-11 बसों को हरी झंडी दिखाई। जबकि 12 बसों को लखनऊ में हरी झंडी दिखाई। लखनऊ वाली बसें भी नोएडा आएंगी। इसके साथ ही यमुना सिटी में 3 हाइड्रोजन बसों का भी संचालन शुरू किया गया। योगी ने कहा कि 2017 के बाद का यूपी वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। आज उत्तर प्रदेश के 4 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क मौजूद है। यह परिवर्तन नौ वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने किया। यूपी में अब दो इलेक्ट्रिक बस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित हो चुकी है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 700 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहे हैं।