कलाकार पर किया हमला, मामला दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

मदनपुरी में जागरण में झांकी सजाने वाले कलाकार ललित वर्मा पर कुछ लोगों ने हमला किया। ललित वर्मा अपने भांजे के साथ घर लौट रहे थे तभी अमित, उसकी पत्नी सीमा और अन्य लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने ललित वर्मा को झांकी का काम छोड़ने को कहा और जान से मारने की धमकी दी।

artist attacked threat to leave tableau work case registered

n NBT रिपोर्ट, न्यू कॉलोनी : एरिया के मदनपुरी में जागरण में झांकी सजाने वाले कलाकार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मदनपुरी के ललित वर्मा ने शिकायत दी कि वह जागरणों में झांकी सजाते हैं। 7 जून की रात भांजे आदित्य के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अमित, उसकी पत्नी सीमा और 3-4 अन्य ने रास्ता रोक मरापीट की। झांकी का काम छोड़ने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।