n NBT न्यूज, फरीदाबाद : बिजली चोरी के मामले में जुर्माना कम कराने के नाम पर रिश्वत मांगना दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक सहायक लाइनमैन को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार दोपहर छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात एएलएम को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सोनू राम के रूप में हुई है। छायंसा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 3 जून को बिजली निगम की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी। आरोप है कि इसके बाद सहायक लाइनमैन सोनू ने जुर्माना कम कराने के बदले रिश्वत की मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच करते हुए जाल बिछाया। शुक्रवार को टीम ने आरोपी को बिजली दफ्तर के पास से उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


