बाइक सवार को टक्कर मार घायल किया, जांच शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। एक बाइक चालक पर दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप है। घायल को इलाज का झांसा देकर गुमराह किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन को भी नोटिस जारी किया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।

bike rider hit and injured case registered for misleading by promising treatment

n NBT रिपोर्ट, सोहना : सड़क हादसे में घायल करने और इलाज का झांसा दे गुमराह करने के आरोप में बाइक चालक के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज हुआ है। गांव अभयपुर के मनीराम ने बताया कि 11 मई की शाम वह बाइक पर सोहना जा रहे थे। आरोप है गांव खाईका में हरीश कुमार निवासी दमदमा ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। मनीराम को गंभीर चोटें आईं, उनकी सर्जरी भी हुई। आरोप है कि हरीश कुमार उन्हें शिकायत न करने और इलाज का सारा खर्च उठाने का झांसा दिया। लेकिन इलाज नहीं कराया। इस पर शिकायत दी। पुलिस के अनुसार जांच में पता लगा था कि मनीराम को सोहना के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना देरी से दी। संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।