कैंसर संस्थान में खुलेगा रिहैबिलिटेशन क्लिनिक

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में जल्द ही एक रिहैबिलिटेशन क्लिनिक खुलेगा। यह क्लिनिक स्तन कैंसर की सर्जरी करवा चुकी महिलाओं को बेहतर पुनर्वास और देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा। संस्थान और अस्तित्व फाउंडेशन के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

कैंसर संस्थान में खुलेगा रिहैबिलिटेशन क्लिनिक

n NBT न्यूज, लखनऊ: स्तन कैंसर की सर्जरी करवा चुकी महिलाओं को अब पुनर्वास और देखभाल की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान (केएससीआई) और अस्तित्व फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी. भट्ट ने कहा कि इस पहल के तहत संस्थान में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी रिहैबिलिटेशन क्लिनिक संचालित किया जाएगा। इस मौके पर अस्तित्व फाउंडेशन के प्रॉजेक्ट मैनेजर मयंक शुक्ला, संस्थान के डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, कार्यपालक कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया, सर्जिकल ऑन्कॉलजी विभाग के हेड डॉ. अंकुर वर्मा और असोसिएट प्रफेसर डॉ. दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।