n NBT रिपोर्ट, DLF फेज-3 : शख्स को झांसे में ले SUV चोरी का मामला आया है। यूपी के प्रतापगढ़ के सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया 26 मार्च की शाम करीब 9 बजे वह SUV थार पर गुड़गांव आए थे। उनके साथ खुद को झज्जर का बताने वाला भरत वर्मा भी था। सुधीर के मुताबिक जब वे एंबियंस मॉल के सामने पहुंचे, तो वह कुछ देर के लिए वॉशरूम चले गए। गाड़ी में चाबी लगी रह गई थी। इसका फायदा उठाकर भरत वर्मा गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जब उन्होंने GPS ट्रैक किया, तो लोकेशन अलवर के हाडोली गांव में मिली। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी का GPS सिस्टम काट दिया। उन्होंने आरोपी भरत वर्मा से गाड़ी वापस करने के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने गाड़ी नहीं लौटाई।


